देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर। नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कार्यालय कक्ष में देवघर नगर निगम के महापौर रवि कुमार राउत द्वारा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान देवघर नगर निगम के महापौर ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा कर्मियों को सभी लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान समय में सभी विद्यालयों में नामांकन का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं रहने से मृतक के आश्रित सामाजिक सुरक्षा का लाभ एवं अन्य लाभ से वंचित हो रहे हैं। कहा कि इन सभी की कठिनाइयों का यथाशीघ्र निदान आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सभी जन्म-मृत्यु से संबंधित सभी आवेदन तय समयावधि के अंदर निष्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वाले न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.