बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र देरी से निर्गत करने पर आ रही शिकायतों का मंडलायुक्त अजीत कुमार ने संज्ञान लिया है। उन्होने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि लंबित मामलों को पांच दिन के अंदर निस्तारित करें। आयुक्त ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया गया तो संबंधित अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त अजीत कुमार ने बताया शिकायतकर्ताओं द्वारा यह तथ्य लाया गया कि नगर पालिका परिषद, बांदा द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं किए जा रहे हैं, इससे आमजन को गंभीर असुविधा हो रही है। यह भी पढ़ें- बीएसए बांदा का फरमान, अब मीडिया कर्मियों को दिखाना होगा आईकार्ड शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मय पत्रावली के साथ कार्यालय कक्ष में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.