बोकारो, अप्रैल 23 -- बेरमो। जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन में आवेदकों को हो रही परेशानी को लेकर भाकपा (माले) गोमिया प्रखंड कमेटी के सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव ने उपायुक्त को पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। जिक्र किया है कि अनुमंडल पदाधिकारी, बेरमो के निर्देश के अनुसार, यदि किसी जन्म या मृत्यु के एक वर्ष के भीतर रजिस्ट्रीकरण नहीं होता है तो उसका रजिस्ट्रीकरण शपथ पत्र पर ही मान्य होगा, जबकि क्षेत्र में बहुत से ऐसे गरीब एवं दिहाड़ी मजदूर हैं, शपथ पत्र की राशि का वहन करने में बिल्कुल सक्षम नहीं हैं। यह भी पढ़ें- जन्म व मृत्यु का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर लगेगा जुर्माना
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.