मेरठ, नवम्बर 27 -- नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहे है। कर्मचारियों की कमी के चलते जहां आवेदक परेशान हैं, वही विभाग के अन्य कर्मचारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को नगर निगम में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों की सुबह से काउंटर पर भीड़ लगी रही। विभाग के अंदर भी लोग मौजूद थे। कर्मचारियों को बीएलओ ड्यूटी में लगा दिया गया है। आवेदन फार्म स्कैन नहीं हो पा रहे हैं, जिस कारण प्रमाण पत्र तैयार नहीं हो पा रहे है। वहीं मुख्यालय जोन के जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र प्रभारी के अवकाश पर होने के कारण आवेदन फार्मों पर हस्ताक्षर तक नहीं हो पा रहे हैं। लोगों ने प्रमाण पत्र नहीं बनने पर काउंटर पर हंगामा कर दिया। काउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.