रामगढ़, दिसम्बर 30 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी प्रखंड मुख्यालय सभागार में मंगलवार को बीडीओ अनुप्रिया की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के निबंधन को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण की शुरूआत दीप जलाकर किया गया। इसमें प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सचिव प्रशिक्षण में शामिल हुए। डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया ने कहा कि प्रखंड में जन्म, मृत्यु पंजीकरण से संबंधित कार्यों को सुचारू, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रशिक्षकों ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया ,आवश्यक दस्तावेज, समय सीमा, ऑनलाइन, ऑफलाइन पंजीकरण, प्रमाण पत्र निर्गमन तथा सरकारी योजनाओं से इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुलिन मरांडी,...