एटा, मार्च 24 -- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाये जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिण में नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग के डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सकों को प्रमाण पत्र ऑनलाइन कर जारी करने की बारीकियां समझायी गई। सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा.सुधीर मोहन, डा.गौरव ने प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जन्म-मृत्यु पंजीकरण घटना के 21 दिन के अंदर होना अनिवार्य है। 21 दिन से अधिक 30 दिन तक दो रुपये विलंब शुल्क जमा करने के उपरांत पंजीकरण कराया जा सकता है। 30 दिन से एक वर्ष तक पंच रुपये विलंब शुल्क, शपथ पत्र देकर पंजीकरण कराया जा सकता है। एक वर्ष से अधिक समय होने पर दस रुपये विलंब शुल्क सहित प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के आदेश पर निर्धारित फीस अदा कर पंजीकरण कराया जायेगा। उन्होंने बता...