सहारनपुर, दिसम्बर 17 -- जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सही जानकारी के अभाव में नागरिकों को बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को जन्म-मृत्यु अनुभाग प्रभारी मृत्युंजय कुमार ने कार्यालय का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि पांच दिसंबर को महापौर द्वारा नगर निगम सहारनपुर के जन्म-मृत्यु अनुभाग कार्यालय का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई थीं। महापौर की संस्तुति पर नगरायुक्त ने संबंधित लिपिक का पटल बदल दिया था, लेकिन इसके बाद भी लोगों की शिकायतें जस की तस बनी रहीं। मंगलवार दोपहर प्रभारी मृत्युंजय कुमार जब कार्यालय पहुंचे तो वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। उन्होंने स्वयं ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.