जमशेदपुर, फरवरी 21 -- जमशेदपुर। एमजीएम अस्पताल में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही पर हुई कार्रवाई के बाद काम को तेज कर दिया गया है। इसमें दूसरे लोगों को भी लगाया गया है, ताकि वे लोग काम पूरा कर सकें। करीब छह हजार जन्म प्रमाण पत्र के कागज पेंडिंग होने के बाद उस काम को जल्दी निपटाने के लिए अस्पताल में रजिस्ट्रेशन शाखा में संविदा पर काम करने वाले कई कर्मचारियों को लगाया गया है। ये लोग अपने काम के बाद इसी काम को करेंगे। उपाधीक्षक डॉ. जुझार मांझी ने कहा कि जल्द से जल्द सभी के प्रमाण पत्र बनाने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.