जमशेदपुर, मार्च 26 -- एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र विभाग में कुछ हद तक सुधार हुआ है. लेकिन अब भी तीन हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र बनना बाकी है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जन्म प्रमाणपत्र नहीं मिलने की शिकायत उपायुक्त सहित विभिन्न जगहों पर गई थी, जिसके जांच ने उपायुक्त ने खुद ही भारी लापरवाही पाई और तीन कर्मियों का वेतन रोकते हुए उसके काम को पूरा करने का निर्देश दिया था। उस समय उपाधीक्षक ने पाया था कि 2021-26 के बीच के करीब पांच हजार से अधिक जन्म प्रमाणपत्र बाकी थे, जिसके कारण रोजाना कई लोग इसके लिए अस्पताल आते और चले जाते थे। ये लोग आवेदन देकर परेशान थे। कई लोग इसके लिए अधीक्षक और उपाधीक्षक से अनुरोध करते आए हैं। इसके लिए उपाधीक्षक ने कई अन्य कर्मचारियों को इसे बनाने का जिम्मेवारी दी। वे कर्मचारी तेजी से काम कर रहे हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.