कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। नगर निगम मुख्यालय में जन्म-मृत्यु पंजीयन का काम कई वर्षों से देखने वाले चर्चित बाबू ब्रिजेश कुमार को अब गोशाला में जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर यह स्थानांतरण किया गया है और आदेश दिया गया है कि तत्काल प्रभाव से इसका पालन कराया जाए। आदेश के मुताबिक ब्रिजेश को बकरमंडी की गोशाला में भेजा गया है। यहां कभी स्लाटर हाउस हुआ करता था। बाद में गोशाला में तब्दील किया गया। चट्टा अभियान में जो जानवर पकड़े जाते हैं उन्हें यहां रखा जाता है। कैटिल कैचिंग का यहां डिपो भी है। दरअसल, जन्म मृत्यु पंजीयन के आवेदनों को लटकाए जाने और तत्परता से सत्यापन कराने में विलंब करने की रोजाना शिकायतें आ रहीं थीं। नगर निगम सदन और कार्यकारिणी में भी इसका मुद्दा उठ चुका था। हकीकत यह है कि जन्म-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.