मेरठ, मई 1 -- नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने गुरुवार को निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग पर छापा मारा। लापरवाही मिलने पर पांच कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। रजिस्ट्रार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नगर निगम में कामकाज की सुस्त रफ्तार और अनुशासनहीनता के खिलाफ नगर आयुक्त ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। गुरुवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय स्थित जन्म-मृत्यु विभाग का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा और बड़े स्तर पर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुभाग के पांच प्रमुख कर्मचारी अपने पटल (डेस्क) से अनुपस्थित थे। गैर-हाजिर रहने वालों में दिनेश कुमार प्रभारी लिपिक, मुख्यालय जोन, यतेन्द्र कुमार, अनिका, सौम्या (सभी आउटसोर्सिंग) शामिल है।
अनुशासनहीनता पर कार्रवाई नगर आयुक्त ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.