मेरठ, मई 1 -- ​नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने गुरुवार को निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण विभाग पर छापा मारा। लापरवाही मिलने पर पांच कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। रजिस्ट्रार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ​नगर निगम में कामकाज की सुस्त रफ्तार और अनुशासनहीनता के खिलाफ नगर आयुक्त ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। गुरुवार को नगर आयुक्त ने नगर निगम कार्यालय स्थित जन्म-मृत्यु विभाग का औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अफरातफरी का माहौल रहा और बड़े स्तर पर खामियां उजागर हुईं। ​निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुभाग के पांच प्रमुख कर्मचारी अपने पटल (डेस्क) से अनुपस्थित थे। गैर-हाजिर रहने वालों में दिनेश कुमार प्रभारी लिपिक, मुख्यालय जोन, यतेन्द्र कुमार, अनिका, सौम्या (सभी आउटसोर्सिंग) शामिल है।

अनुशासनहीनता पर कार्रवाई नगर आयुक्त ने अनुशासनहीनता को गंभीरता से ले...