लातेहार, जनवरी 20 -- लातेहार। उपायुक्त-सह-जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) के निर्देशानुसार मंगलवार को प्रखंड सभागार लातेहार और चंदवा मे प्रखंड स्तरीय जीवनांक (जन्म-मृत्यु) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार समीर कुल्लू एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार मनोज कुमार तिवारी ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्म-मृत्यु का निबंधन कानूनन अनिवार्य है तथा सभी घटनाओं का समयबद्ध और नियमानुसार पंजीकरण सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि निबंधन प्रक्रिया त्वरित हो, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशिक्षण सत्र में जिला सांख्यिकी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार गुप्ता ने मास्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.