सुल्तानपुर, मई 12 -- करौंदीकला, संवाददाता। विकास खण्ड स्थित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी न किए जाने पर उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने खण्ड विकास अधिकारी के प्रतिनिधि एडीओ पंचायत एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा संगठन को अवगत कराया गया कि लगभग 300 जन्म प्रमाण पत्र जिसमें 32 जन्म प्रमाण पत्र एक वर्ष पूर्व जारी होने के बाद भी ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा न दिए जाने से छात्रों का आधार नामांकन अपार आईडी न बन पाने से प्रधानाध्यापकों के समक्ष समस्या होती है। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: आधार कार्ड बनाने से वंचित रह गए अनेक बच्चे दिए गये पत्र में शिक्षकों ने बताया गया कि जारी जन्म प्रमाण पत्रों को 16 ...