हजारीबाग, जनवरी 9 -- पदमा।प्रतिनिधि पदमा प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिवों की मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।भोली भाली जनता की आवास पाने की इच्छा तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की आवश्यकता ने इन लोगों को वसूली करने का एक जरिया बना दिया है। ग्रामीण जब पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकांश समय में पंचायत सचिव कार्यालय में मिलते ही नहीं और जब वे मिल भी जाते हैं तो उनकी नीति टाल मटोल की होती है। बंदर बेला पंचायत सचिव पर ग्रामीणों ने अबुआ आवास, जन्म प्रमाण पत्र आदि के नाम पर खूब उगाही करने का आरोप लगाया है। इससे पीड़ित कुछ महिलाओं ने टोली बनाकर विधायक के सामने पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए पदमा बीडीओ को आवेदन दिया। बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने पदमा बीडीओ को आदेश देते हुए कहा कि जांच कर अति शीघ्र कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.