गाजीपुर, मार्च 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छपरा ग्राम पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रकम मांगने के मामले में वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि अधिकारी ऐसे किसी सूचना से इंकार कर रहे हैं। पीड़ित रामविलास प्रजापति ने आरोप लगाया है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनसे पहले 1500 रुपये की मांग की गई। काफी बातचीत के बाद मामला 1000 रुपये में तय हुआ। आरोप लगाया कि हरिहरपुर पंचायत में पंचायत सहायक तैनात होने के बावजूद हरिहरपुर सचिव की आईडी से दूसरे गांव का पंचायत सहायक इस काम में हस्तक्षेप कर पैसे मांग रहा है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई। लेकिन संज्ञान में नहीं लिए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। मामले में बीडीओ धमेंद्र कुमार यादव ने कहा कि वायरल ऑडियो और वीडियो की सूचना नहीं है। जांच कराई जाएगी। अगर संलिप्तता उज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.