गढ़वा, अप्रैल 4 -- धुरकी, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धुरकी में जन्म प्रमाण पत्र बनाने में अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंप्यूटर ऑपरेटर गौतम कुमार चंद्रवंशी लोगों से पैसे लेकर जन्म प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी प्रक्रिया के तहत जन्म प्रमाण पत्र बनवाना पूरी तरह निःशुल्क है लेकिन उनसे 200 से लेकर 2000 रुपये तक की मांग की जा रही है। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना पैसे दिए उनका आवेदन लंबित रखा जाता है, जबकि भुगतान करने वालों का प्रमाण पत्र जल्दी जारी कर दिया जाता है।प्रखंड मुख्यालय के खाला गांव निवासी महेंद्र यादव, कदवा गांव निवासी रामप्रवेश यादव, सुनील यादव, प्रिंस कुमार, नवनीत कुमार यादव, अंशु कुमारी, काजल कुमारी पिता सुनील यादव ने बताया कि उन्होंने प्रमाण पत्...