मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र बनाने और नाम परिवर्तन कराने को लेकर सुविधा शुल्क का खेल फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को पुरकाजी निवासी एक युवक से नाम परिवर्तन करने के नाम पर करीब 700 रुपये लिए गए। बाद में उक्त युवक ने कार्यालय में पहुंच कर हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद अन्य लोग भी सक्रिय हो गए। उन्होंने भी कर्मचारियों पर पैसे लेने का आरोप लगाया। बाद में महिला कर्मचारी के द्वारा उक्त युवक के पैसे वापस करने पड़े। यह मामला नगर पालिका ईओ के संज्ञान में आने पर उन्होंने जांच शुरू करा दी है।नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूली जा रही है। कमाल की बात तो यह है कि अधिकांश लोग उक्त धनराशि कर्मचारियों को दे रहे है। जबकि जन्म प्रमाण पत्र बनाने और नाम परिवर्तन करने की सरकारी फीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.