लखनऊ, फरवरी 17 -- - एसआईआर में लगाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं लोग लखनऊ, विशेष संवाददाता विधानसभा में मंगलवार को जन्म व मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने में आने वाली परेशानियों के आरोप पर विपक्ष और सत्तापक्ष के बीच तकरार हो गई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि एसआईआर में इन प्रमाण पत्रों को लगाने की अनिवार्यता होने से लोग इसे बनाने के लिए परेशान हैं, लेकिन एसडीएम इसकी अनुमति नहीं दे रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच तकरार होने के चलते समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन का बहिष्कार किया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधायक रहने वाले हैं पश्चिमी यूपी के और मामला उठा रहे हैं पूर्वांचल का। शायद बॉडर पार कर नेपाल जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना चाहिए। इसका संज्ञान ले लिया गया है। इसी बीच सपा सदस्यों द्वारा एसडीएम पर ऊपर से ...