जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर का शुभारंभ, पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावक
रामगढ़, जून 23 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि झारखंड के कई जिलों में पंचायत स्तर पर त्वरित और सुलभ सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जन्म प्रमाण पत्र से जुड़ी सेवाओं, जैसे नए आवेदन और दस्तावेज सत्यापन का कार्य पंचायत सचिवालय में कैंप मोड में किया जा रहा है। दरअसल रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों की सभी पंचायतों में 0 से 5 वर्ष एवं 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु विशेष शिविर का शुभारंभ किया जा चुका है। यह विशेष अभियान आगामी 29 जून तक जिले के सभी पंचायत भवनों में संचालित किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को चितरपुर के भुचुंगडीह, दुलमी के सिकनी पंचायत भवन में लगे शिविर में अभिभावकों एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। जन्म पंजीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.