लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- लखीमपुर शहर में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया आम लोगों के लिए दिन पर दिन जटिल होती जा रही है। बच्चे के जन्म के बाद यदि अभिभावक 21 दिनों के भीतर नगर पालिका में आवेदन कर देते हैं तो प्रमाण पत्र अपेक्षाकृत आसानी से बन जाता है। लेकिन निर्धारित समय सीमा पार होते ही प्रक्रिया कठिन और लंबी हो जाती है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में एसडीएम के यहां करीब 1500 जन्म प्रमाण पत्र की फाइलें लंबित पड़ी हुई हैं। 21 दिन बीत जाने के बाद जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ कार्यालय का सहारा लेना पड़ता है। वहीं, यदि एक वर्ष से अधिक समय गुजर जाता है तो मामला सीधे एसडीएम कोर्ट तक पहुंच जाता है, जहां से ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। इस प्रक्रिया में आवेदकों को कई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.