प्रयागराज, फरवरी 27 -- नगर निगम के अल्लापुर स्थित जोनल कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र के बदले सुविधा शुल्क मांगने पर एक कथित आउटसोर्स कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि जन्म प्रमाणपत्र देने के लिए एक हजार रुपये मांग रहा था। सुविधा शुल्क मांगने के बाद बहस शुरू हुई और हाथापाई होने लगी। मौके पर मौजूद पार्षद आशीष द्विवेदी ने बताया कि किसी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि जोनल अधिकारी विकास सेन ने घूस मांगने वाले कर्मचारी को मारकर भगाया। पार्षद ने बताया कि लगातार मिल रही भ्रष्टाचार की शिकायत की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार सुबह जोन कार्यालय गए। कार्यालय में पहुंचने पर देखा कि एक महिला अपने बेटे का जन्म प्रमणपत्र लेने आई। पूछने पर महिला ने बताया कि उसके पति कई बार जन्म प्रमाणपत्र के लिए आ रहे हैं। जन्म प्रमाणपत्र के बदले शुल्क मांगा जा रहा है। पार्षद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.