जौनपुर, अप्रैल 25 -- महराजगंज। जन्मप्रमाण पत्र बनाने के लिए लोगों को महीनों दफ्तर का चक्कर काटना पड़ रहा है। राजपुर रूखार निवासी विनय पटेल ने बताया कि अपने एक भतीजे और एक भतीजी का 2 माह पहले जन्म प्रमाण पत्र के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। एक सप्ताह बाद ब्लॉक पर आया। ब्लॉक से गवाह का आधार कार्ड और जरूरी दस्तावेज लगाकर तहसील भेजा गया। दो माह बीत गया लेकिन तहसील से जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। वही चांदपुर गांव निवासी गीता लोना ने बताया कि दो जनवरी को अपने पुत्र शनि लोना, पुत्री प्रिया लोना के जन्म प्रमाण पत्र के लिए तहसील में प्रार्थना पत्र दिया था। 23 जनवरी को तहसील से ब्लॉक भेजा गया, ब्लॉक से रिपोर्ट लगाकर तहसील बदलापुर कार्यालय गई, लेकिन अबतक जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिला। तीन माह बीत गया। वह बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के लिए पर...