पूर्णिया, अगस्त 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन्म नहीं बल्कि योग्यता से तय हो भविष्य के आह्वान के साथ रविवार को पूर्णिया के थाना चौक स्थित आरक्षण समीक्षा अभियान के बैनर तले शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरनास्थल पर वक्ताओं ने देश में सामाजिक न्याय के उद्देश्य को बनाए रखते हुए समान अवसर, प्रतिभा का सम्मान तथा वास्तविक जरूरतमंदों तक सहायता का लाभ पहुंचाने की मांग मुखर की। साथ ही आरक्षण का लाभ अंतिम जरूरतमंद तक पहुंचे, ऐसी व्यवस्था बनाने की आवश्यकता जताई गई। धरना को संबोधित करते हुए अधिवक्ता डॉ. एसएम झा ने कहा कि हम किसी गरीब के खिलाफ नहीं हैं। हम किसी दलित, महादलित या पिछड़े भाई-बहन के अधिकार के खिलाफ नहीं हैं। हमारा सवाल उस व्यवस्था से है जिसमें किसी बच्चे की पहचान उसके सपनों, प्रतिभा और मेहनत से पहले उसके जन्म से तय...