भभुआ, सितम्बर 3 -- प्रहलाद चरित्र की कथा में सनातन धर्म का वास्तविक संदेश बताया प्रेम, सेवा और मानवता को जीवन का आधार बनाने की अपील (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। सदर प्रखंड के परसियां में चल रहे चातुर्मास्य महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए गुरुवार काफी श्रद्धालु पहुंचे। जीयर स्वामी जी महाराज ने भक्त प्रहलाद, नारद जी तथा सनातन धर्म के वास्तविक स्वरूप का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान किसी व्यक्ति की जाति, कुल, धन, पद या प्रतिष्ठा नहीं देखते, बल्कि उसके आचरण, भक्ति और सदगुण देखते हैं। यह भी पढ़ें- Bhabua News: जन्म नहीं, भक्ति और सदाचार से मिलती है श्रेष्ठता सनातन धर्म का संदेश उन्होंने कहा कि सत्य, दया, अहिंसा, तप, ज्ञान और भगवान के प्रति समर्पण ही मनुष्य की वास्तविक पहचान है। स्वामी जी ने कहा कि आज समाज में जिस प्रकार विभिन्न वर्गो...