फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 2 -- फर्रुखाबाद। मसेनी चौराहे के नजदीक एक खाली प्लाट में रविवार की सुबह नवजात का शव पड़ा पाया गया। लोगों ने शव को देख यूपी 112 पर सूचना दी। इस पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस जांच के लिए मौके पर पहुंची। जिस तरह से नवजात का शव पड़ा था उसको देखते हुये हर किसी ने जन्म देने वाली मां को कोसा। अनुमान है कि नवजात लड़का पूरे नौ माह का है। जिस स्थान पर शव पड़ा पाया गया उसके नजदीक प्राइवेट अस्पताल भी है। काफी देर तक कोतवाली पुलिस जांच करती रही। नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार को फतेहगढ़ कोतवाली के नगला प्रीतम भोलेपुर में एक नवजात का शव पाया गया था। इसको भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.