जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां दूध पिलाना जरूरी : सीएस
हाजीपुर, अगस्त 14 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि सदर अस्पताल के मातृ एवं शिशु अस्पताल (एमसीएच) के सभागार में स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लेवर वार्ड में इलाज के लिए पहुंचीं गर्भवती एवं प्रसूता माताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियान एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) के तत्वावधान में आयोजित स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने कहा कि स्तनपान ही स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव है। इसलिए जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां दूध पिलाना जरूरी है।
विशेषज्ञों का अभिप्राय कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स अध्यक्ष सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद सिंह ने कहा कि मां का दूध अमृत समान है। उन्होंने जन्म से लेकर छह महीने तक मां का दूध अवश्य पिलाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.