जन्म के कुछ ही देर बाद झाड़ियों में फेंकी नवजात
कन्नौज, सितम्बर 25 -- कन्नौज। जन्म के कुछ ही देर बाद एक नवजात बच्ची को सौरिख-छिबरामऊ रोड पर पालपुर गांव से पहले झाड़ियों में फेंक दिया गया। सुबह के अंधेरे में झाड़ियों के बीच बच्ची जिंदगी के लिए रो रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, उसके आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे और जन्म के बाद उसकी साफ-सफाई तक नहीं की गई थी। इसी दौरान बच्ची के रोने की आवाज एक ग्रामीण के कानों तक पहुंची। वह झाड़ियों में पहुंचा तो बच्ची को अकेला पड़ा देखकर उसे उठाकर अपने घर ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन सक्रिय हुई और बच्ची को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल बच्ची एसएनसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में है। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे 1098 पर चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना मिली कि सौरिख-छिबरामऊ रोड पर पालपुर के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक नवजात बच्ची प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.