जन्म के एक घंटे में स्तनपान कराने वाली माताओं की संख्या बढ़ी तीन गुना
महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, नवीन विषेन। नेपाल से सटे तराई के महराजगंज जिले में स्वास्थ्य जागरूकता आई है। महराजगंज में अब पहले की तुलना में अधिक माताएं जन्म के एक घंटे के भीतर अपने नवजात को स्तनपान करा रही हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़ों के अनुसार जिले में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने वाले बच्चों का अनुपात पांच साल में 13.4 फीसदी से तीन गुना बढ़कर 41.2 फीसदी तक पहुंच गया है। सर्वे-5 और हालिया सर्वे-6 के आंकड़े जिले में इस बदलाव की तस्दीक करते हैं। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि नवजात को जन्म के तुरंत बाद मां का दूध उपलब्ध कराने की स्थिति में सुधार हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ जन्म के पहले घंटे में स्तनपान को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। इस दौरान मिलने वाला मां का पहला गाढ़ा दूध (कोलोस्ट्रम) नवजात को संक्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.