जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने में लखीसराय ने हासिल किया 101 फीसदी आंकड़ा
लखीसराय, अक्टूबर 7 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जन्म के एक घंटे के भीतर नवजात को मां का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाने के मामले में लखीसराय जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराने का आंकड़ा 101 प्रतिशत दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि का श्रेय आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और प्रसव कक्ष में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के लगातार जागरूकता प्रयासों को दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को स्तनपान के महत्व की जानकारी देने के लिए 'मातृछाया' जैसी सामुदायिक संगोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में महिलाओं के साथ उनके पति और परिवार के बुजुर्गों को भी जागरूक किया जाता है। स्वास्थ्यकर्मी बताते हैं कि जन्म के तुरंत बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.