रांची, अप्रैल 4 -- रांची, वरीय संवाददाता। बिरसा मुंडा फन पार्क में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन भी जैन समाज के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शुक्रवार को यहां जन्म कल्याणक सत्योद्घाटन त्रिलोकीनाथ का अवतरण दिवस मनाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु महोत्सव में उपस्थित रहीं। बुधवार को तीर्थंकर बालक के जन्म कल्याणक का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। ठीक नौ बजे मुनिश्री प्रमाण सागर का प्रवचन हुआ, इसमें उन्होंने जन्म कल्याणक के विषय में और क्रियाओं के बारे मे बताया, जन्म केवल शरीर का नहीं, चेतना के जागरण का भी होता है। भगवान आदिनाथ का जन्म हमें भीतर के अज्ञान को मिटाकर सत्य, अहिंसा और संयम को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जन्म कल्याणक की पवित्रता और आत्म मोक्ष के मार्ग पर चलने की...