जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र की विलंब शुल्क दरों में हुआ बदलाव, ईओ ने दी जानकारी
बिजनौर, जून 30 -- शासन के निर्देशों के अनुपालन में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए विलंब शुल्क की नई दरें लागू कर दी गई हैं। नगर पालिका परिषद चांदपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय के भीतर आवेदन करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जन्म या मृत्यु के पंजीकरण के लिए 21 दिनों तक कोई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं 21 दिन से 30 दिन के भीतर आवेदन करने पर 20 रुपये प्रति प्रमाण पत्र विलंब शुल्क देना होगा। 31 दिन से एक वर्ष तक की अवधि में आवेदन करने पर 50 रुपये प्रति प्रमाण-पत्र विलंब शुल्क निर्धारित किया गया है।इसके अलावा एक वर्ष से अधिक विलंब होने पर 100 रुपये प्रति प्रमाण पत्र विलंब शुल्क देना होगा। यह शुल्क स्टेट बैंक चांदपुर में चालान के माध्यम से जमा कराया जाएगा। चाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.