नई दिल्ली, मार्च 31 -- ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जन्म आधारित नागरिकता को लेकर अपने ही देश की न्यायपालिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रंप ने कहा कि संविधान में जन्म के आधार पर नागरिकता देने का प्रावधान गुलामों के बच्चों के लिए किया गया था ना कि चीन और अन्य देशों के अमीरों के लिए। उन्होने कहा कि बहुत सारे अमीर विदेशी पैसे के बल पर अमेरिकी का नागरिकता लेना चाहते हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट किया और लिखा, जन्म के आधार पर नागरिकता का प्रावधान चीन और अन्य देशों के अमीरों के लिए नहीं किया गया है। वे अपने बच्चों को अमेरिका का नागरिक बनाने के लिए सैकड़ों और हजारों गुना ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं। यह बहुत ही हास्यास्पद है। अमेरिका की जन्म आधारित नागरिकता केवल गुलामों के बच्चों के लिए है। उन्होंने कहा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.