छपरा, नवम्बर 21 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांर्तगत विश्व बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी जन्मोत्सव व कन्या अभिभावक सम्मान समारोह बाल विकास परियोजना कार्यालय रिविलगंज के प्रांगण में किया गया। इसमें कन्या शिशुओं की माता को जिला प्रशासन की ओर से जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी के द्वारा बधाई संदेश व बेबी किट का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को करने का मुख्य उद्देश्य बालिका शिशु के जन्म दर को प्रोत्साहित करना है ताकि समाज लड़कों और लड़कियों में कोई भेदभाव न करे व कन्या भूण हत्या के संबंध में जागरूकता पैदा की जा सके। इस अवसर पर जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वूमेन सारण की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ सत्येंद्र कुमार ,मो.इमामुद्दीन आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.