रुडकी, अप्रैल 2 -- हनुमान जन्मोत्सव पर अंबर तालाब के श्री प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमान के भव्य श्रृंगार और दिव्य आरती से हुआ। साथ ही विद्वान पंडितों के सानिध्य में हवन-यज्ञ किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर में भक्तों की भीड़ लगी रही और जय श्री राम और जय हनुमान के उद्घोष गूंजते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...