अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। श्री बालाजी भजन मंडली द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर स्थानीय श्रीविष्णु यज्ञ परिसर में बुधवार की संध्या 32 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर श्रीबालाजी का अलौकिक श्रृंगार, संजीव झांकी,फूलों से सजा जगन्नाथ पुरी के तर्ज पर बना दरबार भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ एवं गायक निर्मल निराला द्वारा गणेश वंदना से किया गया। इसके बाद बाबा के जयकारों के साथ हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ के साथ भजनों की शुरुआत की गई। वही स्थानीय गायक रामकुमार केशरी,सीताराम चौधरी,सुमन ठाकुर,निर्मल सेठिया,मेघराज बोथरा, प्रिया कुमारी,जीत जितेंद्र, आदि के द्वारा एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद आमंत्रित भजन गायक झारखंड...