सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र,संवाददाता। रामनवमी पर शुक्रवार की देर शाम को नगर के मध्य स्थित राम जानकी संकट मोचन मंदिर में श्रीराम जन्म उत्सव के अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके पूर्व मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय के माध्यम से श्रीराम की भव्य संध्या आरती की गई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन संध्या में वाराणसी से आए सुप्रसिद्ध गायक कौशल कुमार ने जन्मे है रघुराई अवध में बाजें बधइयां..,जुग जुग जियो रे कौशल्या मैया, धनि धनि चइत महिनवां सहित अन्य सोहर गीत और सुंदर भजन प्रस्तुत किया। भजन सुनकर वहां उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमने लगे। भजन गायकों के साथ हरमुनियम पर उमाकांत पांडेय व ढोलक पर नंदलाल विश्वकर्मा ने संगत किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नव...