जन्माष्टमी स्पेशल: ना मलाई, ना दही! सिर्फ 2 मिनट में बनाएं माखन मिश्री का भोग, सीखें रेसिपी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- जन्माष्टमी का इंतजार हर कृष्ण भक्त को बड़ी बेसब्री से रहता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। कान्हा को उनकी मनपसंद चीजों का भोग भी लगता है, जिसमें सबसे ऊपर आता है माखन मिश्री का प्रसाद। भगवान श्रीकृष्ण को माखन बेहद प्रिय है, इसलिए उन्हें माखन चोर भी कहा जाता है। ऐसे में जन्माष्टमी के दिन उन्हें माखन मिश्री का भोग तो जरूर ही लगाया जाता है। आमतौर पर मक्खन बनाना काफी लंबा प्रॉसेस होता है। इसके लिए मलाई इक्कठा करनी पड़ती है, फिर उसे फेंटना और जाने क्या-क्या। ऐसे में कई लोग बाहर का माखन ला कर ही भगवान को भोग लगा देते हैं। लेकिन आज हम आपको 2 मिनट में घी से माखन बनाने का तरीका बता रहे हैं।देसी घी से बनाएं माखन मिश्री का प्रसाद जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए आप घर पर ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.