नई दिल्ली, अगस्त 9 -- जन्माष्टमी, पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व हैं। इन तीनों पर्वों के दौरान पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व रहता है। ज्योतिष की नजर से देखें तो यह समय कुछ राशि के जातकों के लिए खास रह सकता है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कर्क, मकर और मीन राशि के लोगों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। इन राशियों के जातकों को कामकाज, धन और पारिवारिक मामलों में राहत मिल सकती है। धार्मिक कार्यों से भी मानसिक शांति मिलेगी।तीनों राशियों के लिए खास रहेगा यह समय पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कर्क, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए जन्माष्टमी, पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्र के आसपास का समय कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। काम में गति, आर्थिक मामलों में सुधार और परिवार का सहयोग मि...