जन्माष्टमी समारोह को लेकर इस्कॉन ने शुरू की तैयारी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में पहली बार इस्कॉन की ओर से भव्य जन्माष्टमी समारोह का आयोजन होगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। चार सितंबर को 501 घड़ों के पवित्र जल से पूजा और पांच को बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेंगी। मंदिर परिसर में कार्यक्रम को लेकर सजावट और अन्य तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भगवान के शृंगार और मंदिर की सजावट के लिए कोलकाता से सात से आठ प्रकार के विशेष फूल मंगाए जा रहे हैं। इस्कॉन के अध्यक्ष गिरिराज चंद्र दास ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: इस्कॉन का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आज से यह भी पढ़ें- Agra News: इस्कॉन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.