साहिबगंज, सितम्बर 2 -- राजमहल, प्रतिनिधि। एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अपराध गोष्ठी की। मौके पर उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण वांछित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सहित कई दिशा-निर्देश दिये। थाना प्रभारियों को क्राइम कंट्रोल से संबंधित कई निर्देश देते हुए थानावार आपराधिक कांडों की समीक्षा की। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे इसके लिए आपराधिक छवि वाले लोगों पर पुलिस की खास नजर रखने को कहा गया है। आने वाले त्योहार जन्माष्टमी, गणेश पूजा आदि के अवसर पर विधि व्यवस्था के लिए पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडे, तीनपहाड़ थाना प्रभारी गौतम भगत, राधानगर थाना प्रभारी अमर मिंज आदि मौजूद थे। यह भी पढ़े...