नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। आपको बता दें कि मथुरा में कारागार में देवकी के गर्भ से कान्हा जी ने जन्म लिया और मां यशोदा ने उनको पाला। इस व्रत की कथी इस प्रकार है। द्वापर युग में भोजवंशी राजा उग्रसेन मथुरा में राज्य करते थे। उनके पुत्र कंस ने उन्हें गद्दी से उतार दिया और स्वयं राजा बन बैठा। कंस की एक बहन देवकी थी, जिसका विवाह वसुदेव नामक यदुवंशी से हुआ था। शादी के बाद जब कंस अपनी बहन को ससुराल ले जा रहा था, तभी आकाशवाणी हुई कि तू आज जिससे बड़ा प्रेम कर रहा है नो तेरे काल का ग्रास बनेगा। देवकी के गर्भ से उत्पन्न हुआ आठवां पुत्र ही तुम्हें मारेगा। यह सुनकर कंस को बहुत गुस्सा आया। वो वासुदेव को मारने लगा, लेकिन देवकी ने कहा कि मैं तुम्हें अपनी हर संतान खु...