जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक तरीके से मनाने का निर्णय
कोडरमा, अगस्त 8 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। श्री श्याम मित्र मंडल, झुमरी तिलैया की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को गिरधारी सोमानी के कार्यालय में हुई। बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि 4 सितंबर को संकट मोचन मंदिर परिसर में शाम सात बजे से जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में शहर के करीब 10 प्रतिष्ठित स्कूलों और डांस इंस्टीट्यूट के बच्चे ग्रुप डांस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता और उपविजेता के पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं, सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.