मथुरा, सितम्बर 3 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने मथुरा रेलवे जंक्शन से हजरत निजामुद्दीन तथा आगरा कैंट से पलवल और हजरत निजामुद्दीन के बीच कई अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इससे दिल्ली, पलवल, फरीदाबाद, कोसीकलां, छाता, मथुरा और आगरा के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 3 से 5 सितंबर तक तीन फेरों में चलने वाली गाड़ी हजरत निजामुद्दीन-मथुरा जंक्शन सुबह 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी मथुरा-हजरत निजामुद्दीन दोपहर 1:35 बजे रवाना होकर शाम 4:45 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन-मथुरा सुबह 9:45 बजे चलकर दोपहर 12:20 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-हरिद्वार के बीच जन्माष्टमी पर तीन दिन अनारक्षि...