नई दिल्ली, अगस्त 22 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही मंदिरों में ठाकुरजी के शृंगार की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध मचकुंड तीर्थ के पास लाडली जगमोहन जूं सरकार का शृंगार खास होने जा रहा है। ठाकुरजी राजस्थानी साफा पहनकर भक्तों को दर्शन देंगे। वृंदावन से आई खास पोशाक में राजस्थानी परंपरा और ब्रज की भक्ति दोनों का मिश्रण साफ दिखेगा। भक्तों में इस अनोखे शृंगार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।राजस्थानी साफा और खास पोशाक जन्माष्टमी पर इस बार ठाकुरजी को राजस्थानी परंपरा की पगड़ी पहनाई जाएगी। ठाकुरजी के पोशाक को वृंदावन के मुस्लिम कारीगरों ने तैयार किया है। मोतियों और सितारे की बारीक कारीगरी से सजी यह पोशाक बहुत ही आकर्षक लग रही है। रंगों और पारंपरिक डिजाइन ने इसे और खूबसूरत बना दिया है। राजस्थानी...