जन्माष्टमी पर मां की गोद सूनी हुई, श्रीकृष्ण बने बच्चे ने निगला मोती; मौत से मातम में बदलीं खुशियां
कोचस(रोहतास) एक संवाददाता, सितम्बर 5 -- बिहार के रोहतास जिले में जन्माष्टमी पर एक मां की गोद सूनी हो गई। त्योहार के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के वेश में सजाए जा रहे बालक ने माला का मोती निगल लिया। सांस रुकने से उसकी मौत हो गई। घटना भगीरथा गांव में शुक्रवार की है। मृतक की पहचान गांव के निवासी विमलेश यादव के पुत्र आर्यन कुमार (5 वर्ष) के रूप में हुई है। इस घटना से त्योहार का उल्लास मातम में बदल गया। इलाके के लोग इस हादसे से काफी दुखी हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जन्माष्टमी त्योहार के मौके पर परिवार में उत्साह का माहौल था। आर्यन को भगवान श्रीकृष्ण की वेश-भूषा में सजाया-संवारा जा रहा था। इसी दौरान बालक ने परिजनों की नजर से बचकर माला से एक मोती लेकर मुंह में डाल लिया। कुछ देर बाद वह मोती दाने को निगल लिया। मोती उसकी सांस की नली में जाकर फंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.