लखनऊ, सितम्बर 2 -- परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर चार सितंबर को बसों और बस स्टेशनों पर सुदृढ़ परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर खासकर मथुरा, वृन्दावन, गोवर्धन आदि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ होने की संभावना है। इसके दृष्टिगत इन रूट पर सुरक्षा व परिवहन व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने सभी क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र के बस स्टेशनों, प्रमुख बस अड्डों व धार्मिक स्थलों को जाने वाले मार्गों पर संचालित बसों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बसों व बस स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं की प्रभावी निगरानी तथा चे...