नई दिल्ली, अगस्त 25 -- जन्माष्टमी के खास दिन पर लोग मथुरा-वृंदावन से लेकर गुजरात के द्वारका में स्थित द्वारकाधीश मंदिर तक जाने का प्लान बना लेते हैं। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी और अगर ऐसे में आप द्वारकाधीश के दर्शन का प्लान कर रहे हैं, तो अभी से ट्रैवल की फुल प्लानिंग कर लें। त्योहार के करीब आने पर ट्रेन-फ्लाइट की टिकटें महंगी हो जाती हैं और बुक करने में परेशानी होती हैं। अगर आप जन्माष्टमी पर दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको दिल्ली से द्वारकाधीश जाने का फुल ट्रैवल प्लान बताने जा रहे हैं। आप अपने हिसाब से सही-सस्ता रूट चुनकर और अपना बजट बनाकर प्लानिंग कर सकते हैं।दिल्ली से द्वारकाधीश जाने के लिए ट्रेन रूट दिल्ली से भगवान श्री कृष्ण को समर्पित मंदिर द्वारकाधीश जाने का प्लान कर रहे हैं, तो ट्रेन वाला ऑप्शन सबसे बेस्ट ...