जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
मुरादाबाद, सितम्बर 1 -- मुरादाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04446/04445 के चार फेरे लगाए जाएंगे। इसमें वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। गाड़ी संख्या 04446 दिल्ली-वाराणसी स्पेशल तीन और पांच सितंबर को दिल्ली से रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 04445 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल चार और छह सितंबर को वाराणसी से चलेगी। दिल्ली से चलने वाली स्पेशल ट्रेन रात 9:10 बजे दिल्ली से रवाना होकर 9:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद गाजियाबाद, हापुड़ होते हुए रात 12:45 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी और 12:55 बजे रवाना होगी। ट्रेन बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, अयोध्या कैंट और जौनपुर होते हुए दोपहर 3 बजे वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में वाराणसी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.