जन्माष्टमी पर जिला जेल से छह बंदी रिहा
आगरा, सितम्बर 4 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला जेल से छह सजायाफ्ता बंदियों को रिहा किया गया। इन बंदियों का जुर्माना समाजसेवियों द्वारा जमा कराया गया। यह बंदी जुर्माने के अभाव में सजा काट रहे थे। इन बंदियों को गैंगस्टर, पॉक्सो ऐक्ट, हत्या प्रयास, धमकी, चोरी समेत अन्य आरोप में सजा हुई थी। इनमें किसी पर 25 हजार जुर्माना था तो सबसे कम तीन हजार रुपये था। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने बताया कि जेल प्रशासन की पहल पर एडवोकेट/ समाजसेवी विजय कुमार यादव और समाजसेवी सुमित गोयल द्वारा छह सजायाफ्ता बंदियों के जुर्माने की धनराशि 47468 रुपये जमा कराई गई। इनमें बंदी अनिल कुमार, धर्मवीर, रुपकिशोर, सुरेश, ताहिर और सूरज को रिहाई मिली। रिहाई के दौरान उन्होंने शपथ ली कि फिर से कोई अपराध नहीं करेंगे। जेलर राजेश कुमार राय ने बताया कि यह बंदी जुर्माना जमा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.